रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा 9 अगस्त 2019 शुक्रवार को अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 9 अगस्त को सुबह 11 बजे गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन में ध्वजवंदन किया जायेगा। ध्वजवंदन के बाद तिरंगा मार्च कांग्रेस भवन गांधी मैदान रायपुर से रवाना होकर प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन शंकर नगर तक आयेगा। तिरंगा मार्च में सेवादल के पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता भाग लेंगे।
अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस सेवादल का तिरंगा मार्च
