पीएम मोदी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्कूली शिक्षा पर आज देश को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुक्रवार को सुबह 11 बजे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत ’21 वीं सदी में स्कूली शिक्षा’ सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा, शिक्षा मंत्रालय दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है, जो गुरुवार से शिक्षा पर्व के एक रूप में शुरू हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सात अगस्त को एनईपी-2020 के तहत ‘उच्च शिक्षा में परिवर्तनकारी सुधार पर’ कॉन्क्लेव में उद्घाटन भाषण दिया था और सात सितंबर को पॉलिसी पर ‘गवर्नर्स कॉन्फ्रेंस’ को संबोधित किया था। शिक्षकों को सम्मानित करने और नई शिक्षा नीति को आगे बढ़ाने के लिए 8 से 25 सितंबर को शिक्षा पर्व मनाया जा रहा है।
पीएमओ ने कहा कि विभिन्न वेबिनार, एनईपी के कई पहलुओं पर वर्चुअल कॉन्फ्रेंस और कॉन्क्लेव आयोजित किए जा रहे हैं। सरकार का कहना है कि एनईपी-2020 21वीं सदी की पहली शिक्षा नीति है, जिसे 1968 के बाद यानी 34 साल बाद घोषित किया गया। एनईपी-2020 को स्कूल और उच्च शिक्षा दोनों स्तरों पर प्रमुख सुधारों के लिए निर्देशित किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *