रायपुर। मेडिकल कॉलेज रायपुर की एक छात्रा ने अंबेडकर अस्पताल के पूर्व अधीक्षक के खिलाफ कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा पूर्व अधीक्षक डॉक्टर विवेक चौधरी के खिलाफ महिला आयोग तक पहुंच गई है। जहां इस छात्रा ने कई तरह के आरोप लगाए है। जिसमें सबसे संगीन आरोप डॉ चौधरी पर किस मांगने का लगा है।
छात्रा ने महिला आयोग में शिकायत की है कि डॉक्टर विवेक चौधरी छात्रा को मैसेज कर उससे किस मांगते थे। इसके अलावा भी कई संगीन आरोप डॉक्टर ने लगाए है। अब इस पूरे मामले की जांच महिला आयोग कर रही है। मेडिकल स्टूडेंट द्वारा लगाए गए आरोपों पर अपनी सफाई देने के लिए डॉ चौधरी को भी बुलाया गया है।
इस पूरे मामले की जांच महिला आयोग द्वारा की जा रही है। मगर डॉ. विवेक पर इस तरह के गंभीर आरोप लगना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। अस्पताल के डॉक्टर और कई लोगों का कहना है कि इस तरह का कोई पहला आरोप नहीं है जो पूर्व अधीक्षक पर किसी महिला ने लगाया हो। कई बार उनपर आरोप लगते रहे हैं मगर उन्हें हर बार बचा लिया जाता था।
मगर अब ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस एक मामले के सामने आने के बाद और भी कई पीड़िता सामने आ सकती है। फिलहाल मेडिकल की छात्रा द्वारा लगाए गए आरोपों पर डॉ. विवेक चौधरी के जवाब का इंतजार किया जा रहा है। जिसके बाद ही यह साफ हो सकता है कि छात्रा के आरोपों में कितनी सच्चाई है।
