कंगना के ऑफिस टूटने पर सोनम कपूर ने किया था ट्वीट, अब अभिनेत्री ने दिया ये जवाब

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की शिवसेना नेता संजय राउत के साथ हुई जुबानी जंग के बाद बीएमसी ने उनके ऑफिस पर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया था। कंगना ने इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया। इस तोड़फोड़ की कई राजनेताओं सहित फिल्मी सितारों ने भी आलोचना की है। सोनम कपूर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी जो कंगना को रास नहीं आई और उन्होंने उन्होंने सोनम को खरी-खरी सुना दी।

दरअसल कंगना का ऑफिस टूटने के बाद दीया मिर्जा ने एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, कंगना का मुंबई की तुलना पीओके से करना स्वीकार्य नहीं है, लेकिन इस बात में भी कोई शक नहीं है कि जिस तरह बीएमसी ने अचानक उनके ऑफिस में तोड़फोड़ की वह गलत है। वह पूरी तरह से सवालिया है। अब क्यों? इस तरह क्यों? जब यहां अनियमितताएं हो रही थीं तब आप क्या कर रहे थे?’

दीया मिर्जा के इस ट्वीट पर सोनम कपूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कंगना का बिना नाम लिए लिखा, ‘आंख के बदले आंख से तो पूरी दुनिया अंधी ही हो जाएगी।’ सोनम के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए कंगना ने उन्हें स्मॉल टाइम ड्रगी कह दिया।

कंगना ने ट्वीट किया, ‘माफिया बिंबो ने अचानक मेरे घर की त्रासदी के माध्यम से रिया जी के लिए न्याय मांगना शुरू कर दिया है। मेरी लड़ाई लोगों के लिए है। मेरे संघर्षों की तुलना किसी स्मॉल टाइम ड्रगी से न करें, जो अपने दम पर स्टार बने शख्स के टुकड़ों पर पल रही थी। ऐसा करना बंद करें।

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के बारे में कंगना के एक हालिया बयान से विवाद खड़ा हो गया था। उन्होंने कहा था कि वह मुंबई में असुक्षित महसूस करती हैं। इसके बाद शिवसेना के नेता संजय राउत ने उनसे मुंबई वापस नहीं आने को कहा था। इसके बाद कंगना मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) से की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *