डोंगरगढ़ में आज से 20 सितंबर सुबह 7 बजे तक रहेगा लॉकडाउन..

डोंगरगढ़, छत्तीसगढ़। करोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण के दायरे व संक्रमितों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुये डोंगरगढ़ शहर में आज से आठ दिन का लॉकडाउन का आदेश एसडीएम अविनाश भोई ने जारी किया है।

यह लॉकडाउन आज से शुरू होकर 20 सितम्बर सुबह सात बजे तक लागू रहेगा।

शहर में बढ़ते संक्रमण को देखते हुये नगर के आमजन, व्यापारी सहित सामाजिक संगठनों ने लॉकडाउन की मांग की थी। हालांकि इस लॉकडाउन में अस्पताल, मेडिकल शॉप, शासकीय तथा अर्द्धशासकीय कार्यालय, बैंक, पेट्रोल पम्प व गैस एजेंसियों को मुक्त रखा गया है।

आपको बता दे की शहर में बीते एक पखवाड़े में मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्थिति यह है की शहर के सभी वार्डों में संक्रमितों के मामले सामने आ रहे हैं। बुधवारी पारा, कालका पारा, राधिका नगर, फॉरेस्ट कॉलोनी को प्रशासन ने पिछले 15 दिनों से कन्टेनमेंट जोन घोषित कर रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *