स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोविड सेंटर्स का किया निरीक्षण

रायपुर, छत्तीसगढ़। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने नया रायपुर स्थित होटल मैनेजमेंट संस्थान में बनाए जा रहे कोविड सेंटर का जायजा लिया।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव आयुष विश्वविद्यालय में बने कोविड सेंटर का भी निरीक्षण करेंगे। यहां से सिंहदेव साइंस कॉलेज के आयुर्वेदिक कॉलेज में बने कोविड सेंटर भी जाएंगे। आपको बता दें प्रदेश में रोजाना हजारों की संख्या में कोरोना पॉजिटिव सामने आने लगे हैं।

आपको बता दें छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के कुल 2227 नए मामले सामने आए हैं और 1345 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 16 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *