एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या…4 गंभीर रुप से घायल

महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र के जोबा गांव में एक ही परिवार पर आरोपियों ने प्राणघातक हमला किया. हमले में जहां मां और दो बच्चों की मौत हो गई, वहीं पिता और दो बच्चों के साथ उनकी दादी को गंभीर अवस्था में अस्पताल दाखिल कराया गया है. मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें पुलिस ने मृतक के परिवार के ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है.जानकारी के अनुसार शुक्रवार ओस कुमार गायकवाड़ परिवार के सदस्य लहुलूहान नजर आए. प्राणघातक हमले की वजह से जहां ओस कुमार की पत्नी जागृति (40 वर्ष), बेटी टीना (16 साल) और बेटा मनीष की मौत हो गई थी, वहीं ओस कुमार (43 वर्ष), उसकी बुजुर्ग मां अनार बाई (65 वर्ष), बेटा ओमन (20 वर्ष) और बेटी गीतांजलि (18 वर्ष) गंभीर रुप से घायल हो गए थे. घाय़लों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है.घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, वहीं मामले में पुलिस परस गायकवाड़ (62 वर्ष) और ब्रिजसेन गायकवाड़ (27 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. ग्रामीणों के अनुसार मृतक और आरोपी दोनों एक ही परिवार के हैं. दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है. आरोपी फरसराम 3 माह पहले ही हत्या के आरोप से जेल से रिहा हुआ था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *