रायगढ़, 11 सितम्बर 2020
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आज पोषण वाटिका का निर्माण के तहत आंगनबाड़ी, स्कूल, सामुदायिक भूमि पर पौष्टिक सब्जियों एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। जिसके तहत रायगढ़ जिला के शहरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने अपने-अपने आंगनबाड़ी के अंतर्गत हितग्राहियों के साथ आंगनबाड़ी, स्कूल व सामुदायिक भूमि पर पौष्टिक सब्जियां, फूल एवं फलदार पौधों का रोपण किया। इस मौके पर पर हितग्राहियों को भी अपने घर और आसपास के क्षेत्र में पोषण वाटिका हेतु प्रेरित किया गया।
