रायपुर : पोषण की ओर एक और कदम: आंगनबाड़ी केन्द्रों में तैयार हो रहे पोषण वाटिका

कुपोषण मुक्ति से स्वस्थ एवं मजबूत राज्य का सपना होगा साकार

रायपुर, 11 सितम्बर 2020

राज्य में महिलाओं और बच्चों में कुपोषण मुक्ति के लिए पोषण अभियान चलाया जा रहा है। इसी पोषण अभियान के अंतर्गत राज्य के आंगनबाड़ी केन्द्रों में नन्हें-मुन्हें बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने पोषण वाटिका तैयार करवाये जा रहे हैं। इन छोटे-छोटे पोषण वाटिकाओं में विभिन्न प्रकार के पौष्टिक हरी साग-सब्जी जैसे लौकी, बरबट्टी, लाल भाजी, पालक और मुनगा आदि की खेती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के द्वारा ही की जा रही है ताकि इन केंद्रों के बच्चों को शुद्ध पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा सके।
प्रदेश में सितम्बर माह राष्ट्रीय पोषण माह के रुप में मनाया जा रहा है इसके अंतर्गत व्यापक रूप से प्रदेश में पोषण संबंधी जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। सरकार द्वारा आयोजित इस पोषण माह के अंतर्गत आंगनबाड़ी, स्कूल, सामुदायिक भूमि पर पौष्टिक सब्जियों एवं फलदार पौधों का रोपण कर पोषण वाटिकायें तैयार किये जा रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा गृहभेंट के माध्यम से स्तनपान एवं ऊपरी आहार और स्वच्छता संबंधी विषयों में हितग्राहियों से चर्चा भी की जा रही है। इस दौरान कोविड-19 से सुरक्षा के संबंध में समस्त निर्देशों का पालन भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *