कॉलेजों में दाखिले की डेट बढ़ी.. अब इस तारीख तक ले सकेंगे एडमिशन

रायपुर । राज्य सरकार ने कॉलेजों में दाखिला लेने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. इससे पहले एडमिशन के लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई थी, जिसे अब 23 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है. इस संबंध में सभी कुलसचिव और सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश भी जारी कर दिया गया हैगौरतलब है कि शैक्षणिक संस्थाओं के लिए सत्र 2020-21 में प्रवेश की तारीख 1 अगस्त से 31 अगस्त तक तय की गई थी. इस तारीख पर प्राचार्य खुद छात्रों को एडमिशन दे सकते थे, जबकि 15 सितंबर तक कुलपति की अनुमति लेकर छात्र दाखिला ले सकते थे. अब नये आदेश के मुताबिक 23 सितंबर तक प्राचार्य स्वयं और 30 सितंबर कुलपति की अनुमति से प्राचार्य एडमिशन कर सकेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *