पूर्व नौसेना अधिकारी से मारपीट के आरोपी दोबारा गिरफ्तार, अब लगा ये केस

महाराष्ट्र में पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा पर शिवसेना के हमले के बाद राजनीति तेज हो गई है. कार्टून पर हुए विवाद के बाद शिवसैनिकों ने पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा पर हमला किया था. मदन शर्मा के साथ मारपीट करने वालों को पुलिस ने एक बार गिफ्तार कर छोड़ दिया था, लेकिन इस मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस ने ट्रेस्पासिंग की धारा जोड़ते हुए आरोपियों को दोबारा गिरफ्तार किया कर लिया है.

दरअसल, पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा के साथ मारपीट करने वाले शिव सैनिकों को पुलिस ने दोबारा अरेस्ट किया. इस मामले में 6 लोगों को पुलिस स्टेशन से ही जमानत मिल चुका थी. वहीं, मामले को तूल पकड़ा देख पुलिस ने इन सभी शिवसेना कार्यकर्ताओं को दोबारा गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि कंगना रनौत विवाद के बीच पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा ने एक कार्टून शेयर किया था. जिसके बाद शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने उनके घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की थी. जिसके बाद सियासी माहौल भी गर्म हो गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *