जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय में प्रभारी पटवारी की बडी लापरवाहि और मनमानी सामने आया है। जिला मुख्यालय में पदस्थ पटवारी के निलंबन के बाद नैला हल्का के पटवारी लक्ष्मी तिवारी को जिला मुख्यालय का चार्ज दिया गया है, लेकिन पटवारी राजस्व मामलो के साथ खिलवाड करने मे जुटा है। पटवारी लक्ष्मी प्रसाद तिवारी ने एसडीएम मेनका प्रधान से मंगलवार को आवश्यक काम के लिए छुट्टी लेकर गए थे लेकिन शाम को पता चला कि पटवारी कार्यालय खुला हुआ है,जहां ना तो पटवारी है और ना ही कोटवार। इसके बावजूद कोई बाहरी व्यक्ति कार्यालय का ताला खोल कर बडे ही दबंगई के साथ बैठा है। इस मामले की सूचना मिलने पर मिडिया पटवारी कार्यालय पहुची ,जहां कार्यालय खोल कर बैठे व्यक्ति ने पहले तो मिडिया कर्मियो से ही दबंगई दिखाने लगा लेकिन थोडी देर में उसके होश ठीकाने आते ही पटवारी कार्यालय में ताला लगाकर भागते नजर आया। इस मामले में एसडीएम मेनका प्रधान ने कहा कि पटवारी जब छुट्टी लेकर गया है तो उसके कार्यालय का ताला खोलना बडी लापरवाहि है,इस मामले में पटवारी से जवाब तलब किया जाएगा और कारवाई भी की जाएगी।
बाहरी व्यक्ति ने पटवारी कार्यालय खोला : ना तो पटवारी है और ना ही कोटवार
