रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का कल 10 अगस्त को सुकमा का दौरा अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया है। वे कल नई दिल्ली जाएंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री कल 10 अगस्त को सवेरे 8.55 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल से रवाना होकर 10.55 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। श्री बघेल नई दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे।
मुख्यमंत्री कल नई दिल्ली जाएंगे
