कंगना रनौत ने खास अंदाज में PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और दुनिया भर से लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहें हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी पीएम मोदी को ट्विटर के जरिए बधाई दी है और कहा है कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें उन जैसे प्रधानमंत्री मिले।

उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपना संदेश दिया और कहा-”मुझे आपसे कभी बात करने का मौका नहीं मिला। मैं आपसे कहना चाहती हूं कि ये देश आपको बहुत सराहता है। मुझे पता है कि ऐसी बहुत सारी आवाजें हैं, बहुत सारा शोर है, जितना गलत तरीके से आपको ट्रीट किया जाता है, शायद ही किसी प्रधानमंत्री के लिए ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता होगा लेकिन वो बहुत कम लोग हैं। वो सिर्फ एक प्रोपेगेंडा है।”

“जो साधारण भारतीय आपके लिए महसूस करता है, मुझे नही लगता कि इतना सम्मान, इतनी भक्ति, इतना प्रेम किसी प्रधानमंत्री को इससे पहले कभी मिला है। बस मैं इतना कहना चाहती हूं कि वो करोड़ों भारतीय जो सोशल मीडिया पर नही हैं, जिनकी आवाज़ें शायद आप तक नही पहुंच पाती है, वो सब आज प्रार्थना कर रहें हैं आपकी लंबी उम्र की। हम बहुत ही भाग्यशाली हैं जो हमें आपके जैसे प्रधानमंत्री मिले हैं।”

मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की तैयारी

पीएम के जन्मदिन को खास बनाने के लिए बीजेपी ने खास तैयारियां कर ली है। बीजेपी आज देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर पूरे हफ्ते को सेवा सप्ताह के तौर पर मनाने की तैयारी चल रही है।

बीजेपी विधायकों, सांसदों और अन्य जनप्रतिनिधियों को पार्टी ने अपने-अपने क्षेत्र में अलग अलग सेवा कार्य आयोजित करने का आदेश दिया है। वैसे तो कई शहरों में सेवा सप्ताह 14 सितंबर से ही मनाया जा रहा है, वृक्षारोपण से लेकर गरीबों को अनाज और सेफ्टी किट बांटे जा रहे हैं।

पीएम के जन्मदिन को खास बनाने के लिए बीजेपी रेहड़ी पटरी वालों को आज राहत सामग्री का वितरण करेगी। इस खास मौके पर 20 सितंबर को बीजेपी एक वर्चुअल रैली का आयोजन भी करेगी। पार्टी की ओर से राजधानी दिल्ली समेत देश भर में सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

पीएम नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिवस के मौके पर आज दोपहर 12.30 बजे खास कार्यक्रम किया जा रहा है। समें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डॉ जितेंद्र सिंह, भाजपा सांसद मनोज तिवारी जैसे दिग्गज भाजपा नेता शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *