रायपुर : राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक इस माह करेंगे छत्तीसगढ़ का दौरा

रायपुर, 17 सितम्बर 2020

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यो के गुणवत्ता परीक्षण हेतु राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का दौरा सितम्बर 2020 हेतु निर्धारित किया गया है। राज्य में सड़कों के परीक्षण के लिए तीन राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छह जिलों के दौरे पर रहेंगे।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार सितम्बर माह में राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक श्री विजय कुमार श्रीवास्तव बस्तर एवं दंतेवाड़ा जिले में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन सड़कों का गुणवत्ता परीक्षण करेंगे। उनका मोबाइल नंबर-9431106230 एवं 7070799381 है। इसी प्रकार कांकेर एवं बालोद जिले में श्री कुलदीप राव मोबाइल और कोण्डागांव एवं नारायणपुर जिले में श्री दिलीप कुमार प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन कार्यो का गुणवत्ता परीक्षण करेंगे। श्री दिलीप कुमार का मोबाइल नंबर-9918857356 और श्री कुलदीप राव का मोबाइल नंबर-9418045000 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *