रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 3809 नए मामले सामने आए हैं और 2019 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 17 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार आज मिले नए मरीजों में से रायपुर से 1109, रायगढ़ से 329, दुर्ग से 322, बिलासपुर से 247, बस्तर से 225, धमतरी से 166, बलौदाबाजार से 145, बालोद से 112, जांजगीर से 100, कोरबा से 82, गरियाबंद से 80, नारायणपुर से 76, दंतेवाडा से 76,
सुकमा से 74, कोरिया से 74, महासमुंद से 72, बेमेतरा से 71, मुंगेली से 65, राजनांदगांव से 58, सरगुजा से 51, कवर्धा से 47, कांकेर से 47, सूरजपुर से 45, कोंडागांव से 44, बलरामपुर से 27, बीजापुर से 23, जशपुर से 21, गौरेला सेपेंड्रा सेमरवाही से 20 और अन्य राज्य से 1 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 77775 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 41111 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 628 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 36036 मरीजों का उपचार जारी है।
आज कुल 5,226 मरीज़ उपचार उपरांत स्वस्थ होने के पश्चात डिस्चार्ज/ रिकवर्ड हुए व कुल 3,809 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई। राज्य में कुल स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/ रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 41,111 है।
