पॉपुलर डिजाइनर शरबारी दत्ता का निधन

कोलकाता की पॉपुलर डिजाइनर शरबारी दत्ता  निधन हो गया है। डिजाइनर का शव उनके बाथरूम में मिला है। मौत की वजह पर फिलहाल रहस्य बना हुआ है। वहीं, पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक शरबारी का शव रात 11.30 बजे उनके ब्रॉड स्ट्रीट कलोनी साउथ कोलकाता स्थित घर पर मिला। परिवार के सदस्यों ने तुरंत अपने  फैमिली डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर की सलाह के बाद इसकी सूचना परिवार ने पुलिस को दी।

शरबारी दत्ता की फैमिली ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि 63 साल की डिजाइनर का फोन सुबह से ही नहीं लग रहा था। डॉक्टर ने मौत का कारण स्ट्रोक बताया है। हालांकि, पुलिस ने शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Sharbari Dutta

बेटे ने कही ये बात
शरबारी का एक बेटा अमालीन दत्ता है। वह भी फैशन डिजाइनर हैं। मां के निधन पर उन्होंने कहा- ‘मैंने आखिरी बार मां से बुधवार को मिला था। मैंने गुरुवार को उन्हें नहीं देखा। मुझे लगा वह व्यस्त होंगी और काम पर गई होंगी।’

अमालीन के मुताबिक- ‘ये आम बात है। हम दोनों अपने काम में व्यस्त रहते हैं। इस कारण रोज मिल नहीं पाते हैं।’ सोशल मीडिया पर सिंगर प्रामा बैनर्जी, उज्जैनी मुखर्जी और एक्टर स्राबोंती चैटर्जी, रुकमिनी मोइत्रा और पुजारिनी घोष ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।

Sharbari Dutta

इन सेलेब्स की रह चुकी हैं डिजाइनर 
शरबारी दत्ता मेन वेयर डिजाइन के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस और एक्ट्रेस विद्या बालन समेत कई सेलिब्रिटी के कपड़े डिजाइन किए हैं।

Sharbari Dutta

शरबारी दत्ता बंगाली कवि अजीत दत्ता की बेटी हैं। उन्होंने रबिंद्रनाथ टैगोर के बाद के दौर में कई साहित्य रचनाएं लिखी थी। शरबारी ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई प्रेसिडेंसी कॉलेज से की थी। इसके बाद उन्होंने कलकत्ता यूनिवर्सिटी से मनोविज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *