रायपुर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए तैयारी शुरू………

रायपुर 17 सितंबर 2020

राज्य में आगामी  खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए तैयारी शुरू हो गई है । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बारिश से धान को बचाने एवं किसानों की सुविधा के लिए  प्रदेश के सभी धान खरीदी केन्द्रों में चबूतरा निर्माण कराने के दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप प्रथम चरण में 4630 चबूतरों का निर्माण किया जा चुका है।
जांजगीर-चांपा जिले में भी आगामी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी शुरू हो गई है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी के संबंध में कलेक्टर द्वारा जिले के राइस मिलरों की बैठक ली गई।  जिसमें सभी मिलर्स को समय पर बारदाना जमा कराने कहा गया  । जिले के राईस मिलरों द्वारा 83 लाख बारदान जमा किया जाना है। इसके अलावा पीडीएस की दुकानों से भी बारदाना जमा करवानें कहा गया । जिले में गत खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर 2 लाख 30 हजार क्विंटल धान खरीदा गया था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *