6 एटीएम मशीनों से 14 लाख की लूट करने वाले अंतर्राज्यीय शातिर आरोपी गिरफ्तार

भिलाई । नागपुर महाराष्ट्र के 6 एटीएम मशीनों से 14 लाख की लूट करने वाले अंतर्राज्यीय शातिर आरोपी को नाकाबंदी कर सुपेला पुलिस द्वारा बीती रात्रि धर दबोचा गया। इस दौरान आरोपी के द्वारा बाफना टोल प्लाजा में लगाए गए बैरिकेट्स को भी तोड़कर भागने का प्रयास किया। सुपेला पुलिस ने पीछा करके संजय नगर तालाब के पास पकड़ा। आरोपी को देर रात में ही नागपुर पुलिस के सुपुर्द किया गया।

सुपेला थाना प्रभारी गोपाल वैश्य ने बताया कि कल रात को 8:30 बजे के करीब पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई से पॉइंट मिला कि नागपुर से एटीएम मशीन उखाड़कर चार-पांच लड़के स्विफ्ट कार क्रमांक जे एस 1785 से वारदात घटित करने के बाद राजनांदगांव होते हुए दुर्ग रायपुर की ओर भाग रहे हैं। पॉइंट मिलने पर सुपेला पुलिस के द्वारा कोसानाला टोल प्लाजा में नाकेबंदी चेकप्वाइंट लगाया गया। उसी बीच ग्रे कलर की स्विफ्ट कार का चालक कार को बहुत तेजी से दौड़ आते हुए टोल प्लाजा क्रस करता हुआ फरार होने लगा। परंतु सुपेला पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी के द्वारा कार का पीछा किया गया एवं कार को संजय नगर तालाब के पास छोड़ कर भाग रहे आरोपी को धर दबोचा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता रहा। टोल प्लाजा का बैरिकेड तोड़ने के संबंध में आरोपी ने बताया कि लाइसेंस नहीं था इसलिए घबराहट में यह कृत किया है। संदेही को थाने लाकर कड़ाई से  पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि नागपुर में भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में उसके द्वारा एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार करके एटीएम कार्ड स्वाइप करके मशीन को संचालित कर के पैसे निकालने वाले स्थान पर पेचकस लगाकर पैसा निकलता है। देर रात नागपुर पुलिस की टीम थाना सुपेला पहुंची। थाना सक्करदरा नागपुर महाराष्ट्र पुलिस के सुपुर्द किया गया। नागपुर पुलिस ने बताया कि नागपुर शहर में आरोपी के द्वारा छह एसबीआई एटीएम से वारदात की गई है। करीब 14 लाख रुपए आरोपी के द्वारा चोरी किए गए हैं। नागपुर पुलिस ने बताया कि स्विफ्ट कार का पॉइंट गलत था। आरोपी रविशंकर करीबन 1 सप्ताह पहले नागपुर में बिहार से आकर अपनी मौसी के यहां रुका था और प्रतिदिन किसी न किसी एटीएम से वारदात करता था। कल 18 सितंबर को आरोपी को वीडियो फुटेज एवं मोबाइल नंबर लोकेशन के आधार पर नागपुर से राजनांदगांव की ओर भागने की जानकारी मिली थी। आरोपी के मौसा से पूछताछ की गई तो उन्होंने आरोपों के कार का नंबर गलत बताया और आरोपी के द्वारा अपने मौसा का मोबाइल नंबर का उपयोग किया जा रहा था, जिस कारण से आरोपी पकड़ा गया। आरोपी का आखिरी लोकेशन गुरुनाथ अस्पताल सुपेला पाया गया था। देर रात आरोपी से चोरी किए गए रुपयों के संबंध में पूछताछ की गई तो आरोपी ने मौसी के घर रखना बताया और कुछ पैसे एटीएम जमा करने वाली मशीन से अकाउंट में जमा करना बताया। आरोपी एवं वारदात वाली कार को नागपुर महाराष्ट्र पुलिस के सुपुर्द किया गया। इस मामले में  सहायक उपनिरीक्षक गुप्तेश्वर यादव प्रधान आरक्षक राजेश वायरलेस ऑपरेटर टार्जन आरक्षक सुरेंद्र पटेल ओरिसन तुम्हारा अजीत सिंह कमल कांत अंगूर की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *