14 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार….

एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जयपुर: राजस्थान के भरतपुर में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दो लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता के परिवार वालों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी है. यह केस कामा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले एक गांव का है, जहां पर शनिवार की शाम एक 14 वर्षीय लड़की खेत पर लकड़ी लेने गई थी. तभी गांव के दो लड़कों ने उसे दबोच लिया और किसी सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

दुष्कर्म के बाद लड़की ने चीख-पुकार शुरू कर दी. जिसकी आवाज सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे और एक आरोपी को दौड़ा कर पकड लिया और दूसरा फरार होने में कामयाब रहा. पीड़िता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया है कि वो खाना बनाने के लिए पास के खेत में लकड़ियां लेने गई थी. जहां गांव के ही दो युवकों ने उसको पकड़ लिया और नजदीक के खेत में ले गए. जहां दोनों ने बारी- बारी से उसके साथ गैंगरेप किया.

वहीं पीड़िता के परिवार का कहना है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. गांव के दो लड़कों ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ खोटा काम किया है. इस घटना की बाद से हम काफी दुखी हैं. थाना प्रभारी रवि कटारा ने जानकारी देते हुए बताया है कि नाबालिग लड़की के साथ दो लड़कों ने बलात्कार किया है, जहां पीड़ित पक्ष की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी गई है. पुलिस फिलहाल रेप पीड़िता की मेडिकल जांच करा रही है. फिर मजिस्ट्रेट के समक्ष केस दर्ज कराएगी. फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *