गन्ने के खेत में पड़ा मिला 10 वर्षीय बच्चे का शव………

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में तीन दिन में हुईं तीन हत्याओं से हड़कंप मचा हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में मामूली बात पर हत्या कर देना अब यहां का ट्रेंड बनता जा रहा है. इसी कड़ी में एक और हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है। जहां सरेआम 10 वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या करके उसके शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया गया. पुलिस हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुट गई है.

यह घटना थाना रोजा क्षेत्र के पिपरिया गांव से सामने आई है. यहां पर रहने वाले 10 वर्षीय बच्चे का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ है. मृतक की मां उर्मिला ने पुलिस को बताया कि गांव के बाहर पीपल के पेड़ के पास उनकी और गांव के लोगों की भैंसें बंधी रहती हैं. बच्चा भी वहीं पर भैंसें रखता था. शनिवार सुबह 9 बजे लगभग जब मां ने देखा तो बच्चा वहां पर नहीं था. फिर घर आकर देखा तो बच्चा वहां भी नहीं मिला. फिर पूरा गांव मृतक की तलाश में लग गया.

शाम के वक़्त सियाराम के गन्ने के खेत में बच्चे की लाश मिलने से परिवार में हाहाकार मच गया.  सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने जांच शुरू कर दी है. परिवार वालों का कहना है कि बच्चे की हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *