सुशांत सिंह राजपूत केस में फंसी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती ने बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती को आठ सितंबर को गिरफ्तार किया था। उस वक्त अभिनेत्री को 22 सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
इससे पहले मुंबई की एक विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और चार अन्य की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
