जमकर ट्रोल हो रहीं दीपिका पादुकोण, लोग बोले- जेएनयू की बजाय नशा मुक्ति केंद्र जाना चाहिए था

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इस केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस केस में दीपिका पादुकोण का नाम भी सामने आ चुका है, जिसका खुलासा उनकी और उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश के बीच हुई ड्रग चैट से हुआ। जिसके बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें ड्रग एडिक्ट बता रहे हैं।

ड्रग चैट का खुलासा होने के बाद से दीपिका सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं और ट्विटर पर #चरसी दीपिका पादुकोण ट्रेंड करने लगा। इस दौरान लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स करते हुए उनका मजाक उड़ाया। साथ ही उनकी फिल्मों के सीन और डायलॉग पर आधारित मीम्स भी शेयर किए।

बयान जारी कर सकती हैं दीपिका

सूत्रों के मुताबिक इस मामले में नाम सामने आने के बाद दीपिका पादुकोण अपनी लीगल टीम से सलाह ले रही हैं और कहा जा रहा है कि वे अपना बयान जारी कर सकती है। दूसरी ओर, एनसीबी की टीम मंगलवार को दीपिका की मैनेजेर करिश्मा प्रकाश, टैलेंट मैनेजर जया साहा और श्रुति मोदी से पूछताछ करेगी। दीपिका की भूमिका को लेकर एनसीबी ने अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

यूजर्स ने उड़ाया दीपिका का मजाक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *