10 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या…

बिलासपुर। बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां दस साल की बच्ची की नाले में अर्धनग्न लाश मिली है। रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। ये घटना जिले के सकरी थाना क्षेत्र के उसलापुर का है। मृतका की पहचान वैशाली पाली के रूप में हुई है। वैशाली सोमवार को घर से खेलने निकली थी।वापस नहीं लौटने पर परिजनों की तलाश जारी थी। आज सुबह नाले में तैरती लाश मिलने से क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *