दीपिका की ‘कोको पार्टी’ में सोनाक्षी और आदित्य राय कपूर समेत इन बड़े सितारों का नाम आया सामने

नई दिल्ली:सुशांत सिंह राजपुर मौत मामले में सामने आए ड्रग्स कनेक्शन से बॉलीवुड सेलेब्स की नींदें उड़ती हुई नजर आ रही हैं. इस मामले में एक के बाद एक कई एक्ट्रेसेस के नाम सामने आ चुके हैं. ड्रग्स कनेक्शन की इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) समेत श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहा है. वहीं कोको क्लब (KoKo Club) पार्टी की तस्वीरें भी काफी वायरल हो रही हैं. दरअसल, जया शाह की सहायक रही करिश्मा प्रकाश और दीपिका पादुकोण के बीच ड्रग्स चैट वायरल होने के बाद इस कोको क्लब (KoKo Club) की पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

करिश्मा प्रकाश और दीपिका पादुकोण के बीच ड्रग्स चैट में दीपिका ने हैश (हसिस) मांगा है. यह चैट 28 नंवबर 2017 की है जिसमें ड्रग्स को लेकर कोको क्लब (KoKo Club) मिलने की बात हो रही है. इस पार्टी में दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा भी मौजूद थे.

बता दें कि क्वान (Kwan) एक टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी है जिसके साथ सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर जया शाह जुड़ी हुई थीं. ड्रग्स के ऐंगल से जांच कर रही नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को रिया चक्रवर्ती के जरिए जया शाह का पता चला था. जिसके बाद में जया शाह से पूछताछ में कई बड़े नाम सामने आने लगे. वहीं दूसरी तरफ क्वान (Kwan) कंपनी की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं, सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार ड्रग्स मामले का केंद्र बनी इस कंपनी के वित्तीय लेनदेन और बहीखातों की जांच अब ईडी (ED) करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *