स्वास्थ्य विभाग के प्रदेशव्यापी सर्वे में गरियाबंद पहले स्थान पर : कोविड मरीजों की देखभाल और सुविधाओं में 83 प्रतिशत मरीज सन्तुष्ट

कलेक्टर ने दी स्वास्थ्य विभाग को बधाई, कहा सामूहिक प्रयास का नतीजा

गरियाबंद 24 सितंबर 2020

छतीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये गए प्रदेशव्यापी एक सर्वे में गरियाबंद जिला ने पहला स्थान हासिल किया है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच जिले वासियों के लिए यह राहत की खबर है। जिले में कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल द्वारा मरीजों की उचित देखभाल और उन्हें दी गयी सुविधाओं के मामले में जिले को 83 प्रतिशत के साथ पूरे राज्य में पहला स्थान मिला है। कोविड केयर सेंटर को भी 83 प्रतिशत मरीजों की संतुष्टि के साथ राज्य में सरगुजा जिले के साथ सयुंक्त रूप से द्वितीय  स्थान मिला है । इस उपलब्धि पर कलेक्टर छतर सिंह डेहरे  ने स्वास्थ्य विभाग सहित कोरोना ड्यूटी मे समर्पित कोरोना वारियर्स और जिला प्रशासन की पूरी टीम को बधाई दी है ।उन्होंने  कहा की यह टीम वर्क का नतीजा है। सबकी मेहनत का परिणाम है की जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की स्थिति में भी गरियाबंद जिला मरीजो के उचित देखभाल करने में पूरी सवेंदनशीलता और समर्पित भाव से  सेवा में जुटी है। कोविड संक्रमित मरीजो की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा की मरीजो को निर्धारित समय पर दवाइयों से लेकर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध हो रहा है। जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ नेतराम नवरत्न  ने कहा की यह जिले के लिये एक बड़ी उपलब्धि है। जो हम सबके मनोबल को बढ़ाने वाला परिणाम है। इस उपलब्धि में स्वास्थ्य विभाग के सभी डॉक्टर, कर्मचारियों,अधिकारियों सहित अन्य विभागों के कमर्चारियों अधिकारियों का भी योगदान है। गौरतलब है कि यह सर्वे  राज्य के स्वास्थ्य विभाग  द्वारा 7 अगस्त से लेकर 21 सितंबर की अवधि के  मध्य किया गया था। मरीजो के फीडबैक के आधार पर ही यह सर्वे रिपोर्ट जारी किया गया है, जिसमे 83 प्रतिशत मरीजों की संतुष्टि के साथ जिला पहले पायदान  पर है।
कोविड हॉस्पिटल एवं कोविड केयर  सेंटरों में मरीजो को मिलने वाली भोजन की गुणवत्ता पर खास नजर रखी जा रही है। भोजन की गुणवत्ता में  लापरवाही ना हो इसके लिये अन्य विभागों के जिला स्तर के अधिकारियों की अलग से तैनाती किया गया  है। जिनके माध्यम से भोजन की गुणवत्ता पर  विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके साथ ही समय समय पर जिला अधिकारियों, राजस्व  एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों  द्वारा भी भोजन की गुणवत्ता को परखा जा रहा  है।  जिसके कारण भोजन संबंधित शिकायते  कम ही मिलती है ।
कलेक्टर श्री डेहरे ने इस उपलब्धि के लिये स्वस्थ हो चुके मरीजों ,  आम नागरिक सहित  जनप्रतिनिधियों को भी धन्यवाद दिए हैं ।उन्होंने कहा कि हम सब को कोरोना के खिलाफ लड़ाई को जीतना है। उहोने  जिले में लागू सम्पूर्ण लॉकडाउन का पूर्ण रूप से पालनकरते हुये कोरोना चैन को तोड़ने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने सबसे आग्रह किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *