भारत में कोरोना वायरस का कहर थम नहीं रहा है। प्रतिदिन देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश में अब प्रतिदिन 80 से 90 हजार के बीच कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। इसी के साथ देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 57 लाख से ज्यादा हो गयी है। पिछले 24 घण्टे में कोरोना वायरस के 86 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 1100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 91 हजार से ज्यादा हो गयी है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 86,508 केस सामने आये हैं। और एक दिन में 1129 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 57,76,795 हो गयी है। जिसमें 9,72,890 मामले एक्टिव हैं। जबकि राहत की बात यह है कि देश में 47,11,504 मरीज ठीक हो गये हैं। वहीं, कोरोना वायरस महामारी से भारत में अब तक 91,583 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में अब तक 6 करोड़ 74 लाख से ज्यादा किए गए टेस्ट इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में 23 सितंबर तक 6 करोड़ 74 लाख 36 हजार 031 (6,74,36,031) टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें 23 सितंबर को 11,56,569 टेस्ट किये गए हैं।
भारत में 24 घंटे में 86 हजार से ज्यादा हुए संक्रमित………..
