NCB से रणवीर का अनुरोध, ‘दीपिका को होती है बेचैनी,पूछताछ में होने दें शामिल’

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बॉलीवुड ड्रग्स नेक्सस में अपनी जांच तेज कर दी है। एजेंसी ने बुधवार को कई हस्तियों को समन भेजा जिसमें दीपिका पादुकोण भी शामिल हैं। दीपिका गोवा में फिल्म की शूटिंग करने गई थी और वह कल रात को ही मुंबई लौटी हैं। उनके साथ उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह भी मौजूद थे और अब रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क को पता चला है कि उन्होंने NCB से औपचारिक रूप से पूछा है कि क्या वे शनिवार को पूछताछ के दौरान दीपिका के साथ रह सकते हैं।

‘दीपिका को एंजाएटी होती है’: रणवीर सिंह

सूत्रों ने बताया कि NCB को दी अपनी एप्लीकेशन में, रणवीर सिंह ने कहा है कि दीपिका को कभी-कभी एंजाएटी हो जाती हैं और उन्हें पैनिक अटैक्स पड़ते हैं इसलिए उन्हें उनके साथ रहने की अनुमति दी जानी चाहिए। एक्टर ने कहा कि वह एक ‘कानून का पालन करने वाले नागरिक’ हैं और जानते हैं कि वह दीपिका के साथ पूछताछ के समय नहीं रह सकते, लेकिन फिर भी वह अनुरोध कर रहे हैं।

हालांकि, सूत्रों ने कहा है कि उनकी एप्लीकेशन पर NCB द्वारा अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से 26 सितंबर को NCB पूछताछ करने वाली हैं जबकि एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को शुक्रवार को बुलाया है। इस बीच, सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा के बयानों को NCB ने ड्रग्स मामले में दर्ज कर लिया है।

करण जौहर की कंपनी के कार्यकारी निर्माता को समन

बॉलीवुड ड्रग नेक्सस की जांच के दायरे में अब धर्मा प्रोडक्शन भी शामिल हो गया है। जांच एजेंसी द्वारा करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन कंपनी के कार्यकारी निर्माता और निर्देशक क्षितिज रवि प्रसाद को समन भेजा गया है। उन्हें शुक्रवार को सुबह 11 बजे जांच एजेंसी के समक्ष हाजिर होना है।

इस बीच, सुशांत सिंह राजपूत मामले के अलावा, NCB 2019 के उस कथित ड्रग्स पार्टी के वीडियो की भी जांच कर रही है जिसे लेकर एसएडी नेता मनजिंदर सिरसा ने शिकायत दर्ज कराई थी। ये वीडियो करण जौहर ने शेयर किया था जब उन्होंने अपने घर में पार्टी रखी थी। इस वीडियो की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *