बॉलीवुड की महिलाएं ड्रग्स करती हैं और उनके पति उनके लिए प्रार्थना करते हैं’: मिमी चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) अब बॉलीवुड ड्रग्स नेक्सस तक पहुंच गई है। एजेंसी ने बुधवार को कई हस्तियों को समन भेजा जिसमें से रकुल प्रीत सिंह से आज पूछताछ होगी और दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को शनिवार को बुलाया है।

‘बॉलीवुड की पितृसत्तात्मक महिलाएं’ 

एक्ट्रेस और पोलिटिशियन मिमी चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड ड्रग्स नेक्सस पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा- “हां, बॉलीवुड की पितृसत्तात्मक महिलाएं हैश और ड्रग्स लेती हैं और आदमी खाना पकाते हैं, साफ-सफाई करते हैं और आखों में आंसू लेकर, हाथ जोड़कर अपनी पत्नियों के लिए प्रार्थना करते हैं कि भगवान उनकी रक्षा करना।”

मिमी का ये तंज NCB द्वारा केवल एक्ट्रेस को ही समन भेजने के ऊपर आया है जबकि एजेंसी ने एक भी मेल एक्टर का जिक्र भी नहीं किया। कैसे बॉलीवुड के 6 टॉप मेल एक्टर्स ने अपने खिलाफ एक्शन लिए जाने के डर से अपने वकील बुला लिए हैं। सूत्रों ने जानकारी दी है कि KWAN पर NCB की नजर आने के बाद, अन्य टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसियां भी घबरा गई हैं।

एक टॉप सेलिब्रिटी मैनेजर ने मुंबई के एक पूर्व पुलिस कमिश्नर को कॉल किया है और बॉलीवुड के दो बड़े नामों की रक्षा करने के लिए मदद मांगी है जिसमें एक एक्टर और एक फिल्ममेकर शामिल है। यह एजेंसी उस एक्टर का प्रतिनिधित्व करती है जिसे 2019 के कथित ड्रग पार्टी वीडियो में देखा गया था। एजेंसी उस एक्टर को बचाने के लिए मदद मांग रही है।’

करण जौहर की कंपनी के कार्यकारी निर्माता को समन

बॉलीवुड ड्रग नेक्सस की जांच के दायरे में अब धर्मा प्रोडक्शन भी शामिल हो गया है। जांच एजेंसी द्वारा करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन कंपनी के कार्यकारी निर्माता और निर्देशक क्षितिज रवि प्रसाद को समन भेजा गया है। उन्हें शुक्रवार को सुबह 11 बजे जांच एजेंसी के समक्ष हाजिर होना है।

इस बीच, सुशांत सिंह राजपूत मामले के अलावा, NCB 2019 के उस कथित ड्रग्स पार्टी के वीडियो की भी जांच कर रही है जिसे लेकर एसएडी नेता मनजिंदर सिरसा ने शिकायत दर्ज कराई थी। ये वीडियो करण जौहर ने शेयर किया था जब उन्होंने अपने घर में पार्टी रखी थी। इस वीडियो की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *