धरसीवा : आज प्रातः काल घर से पूजा अर्चना कर सबसे पहले विधायक धरसीवा श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा अपने ग्रह ग्राम टेकारी के ग्राम पंचायत पहुंची वहाँ पहुँचकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया माननीय श्री भूपेश बघेल जी के लोकवाणी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

ग्राम वासियों के साथ ग्राम पंचायत भवन में ही लोकवाणी को सुना तत्पश्चात वहां केक काटकर के ग्राम वासियों व सरपंच के द्वारा विधायक शर्मा का स्वागत किया गया उसके बाद विधायक शर्मा अपने कार्यालय दादा गुरु विधायक कार्यालय साकरा पहुंची वहां भी कार्यकर्ताओं एवं कई इंडस्ट्री वाले आकर के मिले और जन्मदिन की बधाई दी एवं केक काटकर व मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया तत्पश्चात विधायक शर्मा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोमची पहुंची गोमची में वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और वृक्ष लगाया एवं ग्राम वासियों को समझाया कि हमको वृक्ष लगाना बहुत अनिवार्य है हम वृक्ष लगाएंगे तभी हमारा जीवन हरा-भरा रहेगा हमें प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी पानी की समस्या दूर होगी वृक्षारोपण कार्यक्रम में विधायक के साथ पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति केसरी लाल वर्मा जी एवं गांव की सरपंच व गणमान्य नागरिक एवं पार्टी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
विधायक वहां से महिंद्रा चौक में बहेसर सरपंच एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा विधायक को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया एवं केक काटकर मुंह मीठा कराया गया उसके बाद धरसीवा गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट एवं केक काटकर मुंह मीठा कराया गया उसके बाद विधायक का ग्राम पंचायत देवरी में बोल बम समिति एवं सार्थक मित्र मंडल के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर एवं केक काटकर मुंह मीठा कराकर के विधायक का जन्मदिन मनाया गया उसके बाद खरोरा गेस्ट हाउस में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा विधायक शर्मा का कांग्रेस पार्टी के मोनो पंजा में बना केक बना करके छायाचित्र युक्त केक काटा गया एवं समस्त पार्टी के कार्यकर्ता व ब्लॉक अध्यक्ष के द्वारा खुशी जाहिर की गई और विधायक को दीर्घायु होने की कामना की गई उसके बाद विधायक दोदे खुर्द पहुंची वहां पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों के द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया एवं सभी का मुंह मीठा कराया गया ।
विधायक अनीता शर्मा ग्राम पंचायत सिलतरा पहुंची वहां कार्यकर्ताओं एवं बोलबम समिति के द्वारा केक काटकर एवम मिठाई खिलाकर सभी का मुंह मीठा किया गया कार्यकर्ताओं के द्वारा विधायक की दीर्घायु होने की कामना की गई उसके बाद विधायक शर्मा ने बोल बम जा रहे क्षेत्रवासियों को भगवान भोलेनाथ सभी की मनोकामना पूर्ण करें बोलकर रवाना किया भगवान भोलेनाथ का जयकारा गूँजा उसके बाद विधायक अनीता शर्मा ग्राम पंचायत धरसीवा पहुंची धरसीवा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा के नेतृत्व में समस्त कार्यकर्ता एवं ग्राम वासियों के द्वारा केक काटकर के जन्म उत्सव मनाया गया एवं सभी का मुंह मीठा कराया गया पूरे क्षेत्र में जगह-जगह विधायक के जन्मदिन में भंडारा व वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके लिए विधायक अनीता योगेन्द्र शर्मा ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
