रायपुर। रायपुर में आबकारी विभाग ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सप्ताहभर के भीतर आबकारी विभाग को दूसरी बड़ी सफलता मिली है। अवैध शराब के खिलाफ जारी मुहिम में रायपुर आबकारी विभाग ने आरंग विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखौली के श्री ढाबा में दबिश दी और 140.920 लीटर अवैध शराब बरामद की है।
आबकारी विभाग की एक और बड़ी कार्रवाई… 140 लीटर अवैध शराब जप्त
