शादी के अगले दिन ही पति को लूटकर फरार हो गई दुल्हन, नौ महीने बाद ऐसी हालत में मिली

रात में शादी हुई और सुबह दुल्हन पति को धोखा देकर 80 हजार रुपये वसूल ली और सुबह होते ही फरार हो गई. शादी के अगले ही दिन भाग निकलने वाली लुटेरी दुल्हन पति को करीब 9 महीने बाद मिली. वो भी ऐसी हालत में मिली कि पति देखते ही हैरान रई गई. दरअसल धोखेबाज पत्नी अपने असली पति के साथ पकड़ी गई. भागने से पहले वह शादी के नाम पर एक लाख रुपए का चूना लगा चुकी थी. अब 9 महीने बाद उसी दूल्हे ने अपनी उस लुटेरी दुल्हन को उसके असली पति और एक अन्य युवती के साथ पकड़ लिया. आरोपी किसी और को ठगने जा रहे थे.

घटना मध्यप्रदेश के उज्जैन की है जहां बस कंडक्टर चंद्रशेखर मालवीय ने 9 महीने पहले आशा नाम की युवती से शादी की थी. चंद्रशेखर ने बताया कि ये शादी चंदर नागर नाम के मध्यस्थ ने करायी थी. शादी करने के लिए आशा ने चंद्रशेखर से 80 हजार रुपये वसूले थे. शादी के अगले दिन ही वह बहाना बनाकर भाग गयी. चंद्रशेखर ने बताया कि तब तक उस पर कुल एक लाख रुपए खर्च कर चुका था.

धोखाधड़ी का शिकार हुए दूल्हे चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि उसके परिवार ने नानाखेड़ा थाने से लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक से शिकायत की, लेकिन लुटेरी दुल्हन का कोई सुराग नहीं मिल पाया. संयोग से चंद्रशेखर को ही वह एक दिन बस में किसी और के साथ बैठी दिख गयी. उसने फौरन पुलिस को खबर दी. पुलिस ने महामृत्युंजय द्वार पर बस को रूकवाकर उसमें सवार दुल्हन और उसके साथ आई एक युवती और युवक को हिरासत में ले लिया.

तीनों से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि उसके साथ पकड़ा गया युवक इस लुटेरी दुल्हन का असली पति है. पति-पत्नी मिलकर फिर किसी और को शादी के चंगुल में फंसाने जा रहे थे. पुलिस ने जब लुटेरी दुल्हन को पकड़ा तो वह फूट-फूट कर रोने लगी. उसने पुलिस को सारी बात बता दी और कहा कि वह अपने किए पर पछता रही थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *