खेत में काम करने गए एक ही परिवार के 3 लोग आए करेंट की चपेट में…हुई मौत

गरियाबंद : जिले के पांडुका के सरकड़ा गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ खेत में काम करने के लिए गए एक ही परिवार के 3 लोगों की बिजली तार की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुर्ह है। तीनों के शव को पीएम के लिये भज दिया गया है।जानकारी के मुताबित, दामन कंवर अपनी पत्नी एरिन बाई और भांजे ओम कंवर के साथ खेत गयाहुए थे। इस दौरान खेत में लगे पंप कनेक्शन के टूटे बिजली तार की चपेट में आ गये। इस हादसे में करेंट की चपेट में आये तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पांडुका पुलिस को दी गई। वहीं इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *