प्रधानमंत्री मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिये आज देश को संबोधित करेंगे

PM Narendra Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) कार्यक्रम के जरिये देश को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम की यह 69वीं कड़ी होगी. इससे पहले पीएम मोदी ने 30 अगस्त को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया था. इस कार्यक्रम को आकाशवाणी, दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क और नरेंद्र मोदी ऐप (Narendra Modi App) पर प्रसारित किया जाएगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पिछले मन की बात कार्यक्रम के दौरान ‘वोकल फॉर लोकल’ के साथ-साथ कोरोना से जंग की सीख दी थी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि कोरोना तभी हारेगा जब आप सुरक्षित रहेंगे, ‘दो गज की दूरी मास्क जरूरी’ का पालन करना है जरूरी.

इसके अलावा पीएम ने लोकल खिलौने की भी बात की थी. पीएम ने कहा था कि अब सभी के लिये Local खिलौनों के लिये Vocal होने का समय है. आइए, हम अपने युवाओं के लिये कुछ नए प्रकार के, अच्छी Quality वाले, खिलौने बनाते हैं. खिलौना वो हो जिसकी मौजूदगी में बचपन खिले भी, खिलखिलाए भी. हम ऐसे खिलौने बनाएं, जो पर्यावरण के भी अनुकूल हों.

इसके अलावा उन्होंने किसानों की भी बात की थी. उन्होंने कहा था, ‘हमारे किसानों ने कोरोना की इस कठिन परिस्थितियों में भी अपनी ताकत को साबित किया है. हमारे देश में इस बार खरीफ की फसल की बुआई पिछले साल के मुकाबले 7 प्रतिशत ज्यादा हुई है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *