लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं? आज समीक्षा बैठक में होगा निर्णय

रायपुर : राजधानी रायपुर में 22 सितंबर को लगाया गया एक सप्ताह का लॉकडाउन कल यानी 28 सितंबर को खत्म होने वाला है. अब लॉकडाउन को बढ़ाने या इसे शिथिल करने के निर्णय पर चर्चा होनी है. इसी कड़ी में सोमवार को रायपुर के प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे की अध्यक्षता में बैठक होने जा रही है.इस बैठक में लॉकडाउन को लेकर मंथन होगा. जानकारी के अनुसार बैठक में प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे, जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी के साथ-साथ विधायक और सांसद भी शामिल हो सकते हैं.

कोरोना मामलों में अचानक उछाल

जिस उद्देश्य से राजधानी में लॉकडाउन लगाया गया था वह कुछ खास पूरा होता नजर नहीं आया. शनिवार को औसत 2500 का आंकड़ा अचानक से 4000 के करीब पहुंच गया. राजधानी में औसत 700 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं.बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 102461 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें से 70955 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 817 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 30689 मरीजों का उपचार जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *