कोरोना संक्रमितों की संख्या 60 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 82170 नए मामले

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में हर दिन इजाफा हो रहा है। सोमवार को कोविड-19 के मामलों की संख्या 60 लाख को पार कर गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 82,170 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 1,039 लोगों की वायरस के चलते मौत हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 60,74,703 हो गई है। इसके अलावा 50,16,521 लोग इस वायरस से उबर चुके हैं और अस्पताल से इलाज के बाद घर लौटे हैं। दूसरी तरफ, वायरस के चलते 95,542 लोगों की मौत हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *