बाइक चोर गैंग के 10 आरोपी गिरफ्तार, 17 दुपहिया वाहन बरामद,नाबालिगों को सिखाकर करवाते थे बाइक चोरी

रायपुर। राजधानी समेत आसपास की इलाकों में बाइक चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने वाले बाइक चोर गैंग के 10 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के पास से करीब 17 दुपहिया वाहन बरामद किए गए। जब्त वाहनों की कीमत लगभग 25 लाख रुपए बताई जा रही है।

ये बाइक चोर गिरोह नाबालिगों को पहले बाइक चोरी करना सिखाते थे उसके बाद बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते थे। इसके बाद बाइक को मोडिफाइड कर महासमुंद, उड़ीसा में सस्ते दामों बेच देते ​थे। गिरफ्तार आरोपियों में 1 नाबालिग भी शामिल है। यह कार्रवाई खमतराई थाना पुलिस द्वारा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *