उत्तराखंड को बड़ी सौगात देंगे पीएम मोदी, आज करेंगे 6 मेगा प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

नई दिल्ली: पीएम मोदी आज ‘नमामि गंगे मिशन’ के तहत उत्तराखंड में छह मेगा प्रोजेक्ट्स का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे। इन प्रोजेक्ट्स में 68 मिलियन लीटर रोज़ाना की क्षमता वाले एक नए अपशिष्ट जल शोधन संयंत्र (STP) का निर्माण, हरिद्वार के जगजीतपुर में स्थित 27 MLD क्षमता वाले STP के अपग्रेडेशन और हरिद्वार के ही सराई में 18 MLD क्षमता वाले एसटीपी का निर्माण शामिल है।

जगजीतपुर का 68 MLD क्षमता वाला STP, सार्वजनिक निजी भागीदारी से पूरी की गई पहली हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल वाला प्रोजेक्ट है। ऋषिकेश में लक्कड़घाट पर 26 MLD क्षमता वाले एक एसटीपी का भी उद्घाटन होगा। उत्तराखंड में हरिद्वार-ऋषिकेश क्षेत्र से गंगा नदी में तक़रीबन 80 फीसद अपशिष्ट जल बहाया जाता है। ऐसे में यहां कई STP प्रोजेक्ट्स का निर्माण गंगा नदी को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

चंद्रेश्वर नगर में मुनि की रेती शहर में 7.5 MLD क्षमता वाला STP देश का पहला 4 मंजिला अपशिष्ट जल शोधन संयंत्र है। यहां भूमि की सीमित उपलब्धता को एक मौके के तौर पर परिवर्तित किया गया है। STP का निर्माण 900 वर्ग मीटर से कम क्षेत्र में किया गया है, जो ऐसी क्षमता वाले एसटीपी के निर्माण के लिए सामान्य रूप से जरुरी क्षेत्र का महज 30 फीसद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *