दिन दहाड़े महिला शिक्षा मंत्री ने की प्रिंसिपल पर डंडों की बौछार, जाने क्या है पूरा मामला

मऊ: कुछ समय से देश में जुर्म और अपराध के नए नए मामले सामने आ रहे , कहीं कोई मौत का शिकार होता है तो कही कोई किसी साजिश का शिकार हो रहा है। जिले के मुहम्मदबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक शाला ढांढाचंवर में सोमवार की प्रातः उस वक़्त हड़कंप मच गया। जब स्कूल खुलते ही पास के गांव में रहने वाली महिला शिक्षा मित्र ने प्रधानाध्यापक वसीम अहमद पर अचानक डंडे से मरना शुरू कर दिया।

इस घटना से मौके पर मौजूद सहायक अध्यापक सहित अन्य लोग सन्न रह गए। लोगों के हस्तक्षेप और बहुत समझाने बुझाने पर महिला शिक्षा मित्र किसी तरह से शांत हुई। लेकिन इस घटना से मौके पर हड़कंप पैदा हो गया। प्रिंसिपल ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए घटना के उपरांत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। प्रिंसिपल वसीम अहमद ने कहा कि वो स्कूल के अन्य सहायक अध्यापकों से बात कर ही रहे थे।

तभी महिला शिक्षा मित्र घर से डंडा लेकर आई और उन पर हमला करने लगी। इस घटना से स्कूल के स्टाफ सहित आसपास के लोग स्तब्ध रह गए। कोतवाली प्रभारी मुहम्मदाबाद नीरज कुमार पाठक ने कहा कि प्रधानाचार्य द्वारा दी गई तहरीर मिल गई है। इसकी कार्रवाई कराई जा रही है। जांच के बाद जो दोषी होगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *