मुंबई: मुंबई पुलिस जल्द ही बॉलीवुड के फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप को पूछताछ के लिए समन जारी करेगी. अनुराग कश्यप पर एक अभिनेत्री ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. रेप का केस दर्ज कराने वाली अभिनेत्री की जंग अब केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले लड़ेंगे. इसके लिए आठवले आज दोपहर बाद महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से मुलाक़ात करने वाले हैं. आठवले ने मुंबई पुलिस से अनुराग कश्यप को अरेस्ट करने की मांग की है.
अठावले ने आगे कहा कि, “मुंबई पुलिस अनुराग कश्यप को अरेस्ट करे, नहीं तो हम जल्द धरना पर बैठेंगे.” मंत्री का समर्थन मिलने पर पायल घोष ने उन्हें सोशल मीडिया पर धन्यवाद दिया. एक्ट्रेस ने पिछले सप्ताह फिल्मकार अनुराग कश्यप के खिलाफ वसोर्वा पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में कश्यप के खिलाफ आरोपों में दुष्कर्म, गलत इरादे से रोकने और महिला का अपमान करना शामिल है. आरोप है कि 2014 में उनके साथ यौन शोषण की कोशिश की गई है. हालांकि अनुराग ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को ख़ारिज किया है.
प्राथमिकी में आरोपी के खिलाफ बलात्कार, गलत बर्ताव, गलत इरादे से रोकना और महिला का अपमान करने पर आईपीसी के तहत यू / एस 376 (1), 354, 341, 342 सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.
