रायपुर : मुख्यमंत्री ने श्री रामजी राय के निधन पर शोक व्यक्त किया

रायपुर, 29 सितम्बर 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक श्री चन्द्रदेव राय के पिता श्री रामजी राय के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री रामजी राय (73 वर्ष) का रविवार को राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बलौदाबाजार जिले में स्थित गृह ग्राम बालपुर में कल किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार जनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *