प्रदेश में आज 2,197 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान… 14 की मौत

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण आए दिन तेजी से बढ़ते ही जा रही है। प्रदेश के कई जिलों से भारी संख्या में कोरोना मरीजों की पहचान की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज कुल प्रदेश में कोरोना के 2,197 नए मामले सामने आए हैं, और 3,095 मरीज स्वस्थ होने के पश्चात डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए है वहीं आज 14 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

इन जिलों से मिले नए मरीज

राजधानी की बात करे तो आज रायपुर से 456 मरीज मिले हैं, वहीं दुर्ग में 202 नये केस सामने आये हैं। वहीं रायगढ़ में 193, जांजगीर में 180, दंतेवाड़ा में 107, कोरबा में 107, बिलासपुर में 109 नये मरीज मिले हैं। वहीं राजनांदगांव में 86, बालोद में 50, बेमेतरा में 29, कबीरधाम में 29, धमतरी में 81, बलौदाबाजार में 58, महासमुंद में 36, गरियबंद में 36, मुंगेली में 44, सरगुजा में 98, कोरिया में 34, सूरजपुर में 35, बलारामपुर में 21, जशपुर में 9, बस्तर में 44, कोंडागांव में 13, सुकमा में 69, कांकेर में 19, बीजापुर में 33 मरीज मिले हैं।

प्रदेश की स्थिति

कुल संक्रमित – 110655
एक्टिव केस – 31225
डिस्चार्ज मरीज – 78514
कुल मौत – 916

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *