हाथरस रेप और हत्‍याकांड पर विराट कोहली ने ट्विट कर कही ये बड़ी बात

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में बर्बर सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई 19 साल की युवती की दिल्ली के अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई. घटना ने लोगों को झकझोर दिया है. हर जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में बर्बर सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई 19 साल की युवती की दिल्ली के अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई. घटना ने लोगों को झकझोर दिया है. हर जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं. इस बीच आईपीएल 2020 में खेल रहे टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली ने इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म को क्रूरता की हदें पार करने वाला बताते हुए उम्मीद जताई कि पीड़िता के साथ न्याय होगा.

हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 19 वर्षीय दलित लड़की की मंगलवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई. हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 14 सितंबर को 19 साल की एक दलित लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यूएई में आईपीएल खेल रहे विराट कोहली कोहली ट्वीट किया है, इसमें विराट कोहली ने लिखा है कि हाथरस में जो हुआ वह अमानवीय और क्रूरता की हद से परे है. आशा है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को सजा मिलेगी. पुलिस ने कहा कि पीड़िता को घटना के बाद अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, सोमवार सुबह उसकी हालत गंभीर होने के कारण इलाज के लिए उसे दिल्ली भेजा गया था. इससे पहले हाथरस के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने पुलिस अधीक्षक ने बताया कि था कि वारदात के दौरान लड़की का गला भी दबाया गया था जिससे उसकी जुबान बाहर आ गई थी और कट गई थी.

आपको बता दें कि हाथरस की घटना ने सभी को निर्भया कांड की भयावहता याद दिला दी है. 14 सितंबर को चार लोगों ने इस दलित युवती के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया था. इस दौरान उसके साथ की गई क्रूरता के कारण पहले उसे अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां हालत में सुधार नहीं होने पर उसे बेहद नाजुक हालत में, रीढ़ की हड्डी में चोट, पैरों और हाथों में लकवा और कटी हुई जीभ के साथ दिल्ली के अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया गया. हाथरस के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने युवती के परिवार के हवाले से बताया कि वह सोमवार की रात भी नहीं काट सकी, और तड़के करीब तीन बजे उसकी सांसों की डोर टूट गई. युवती की मौत की खबर मिलते ही सफदरजंग अस्पताल के बाहर, विजय चौक पर और हाथरस में प्रदर्शन शुरू हो गए. राजनीति, खेल, फिल्म, जगत से लेकर अधिकार कार्यकर्ता और सामान्य लोग भी ट्विटर सहित तमाम मंचों पर अपना दुख और गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. युवती के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं. हाथरस के पुलिस अधीक्षक के अनुसार घटना के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और युवती की मौत के बाद उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में धारा 302 (हत्या) भी जोड़ी जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *