सुशांत सिंह राजपूत केस और बॉलीवुड ड्रग्स नेक्सस की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) जल्द पूछताछ के लिए 10 टॉप बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर को समन भेजने वाला है।सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले NCB दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर के बयान दर्ज कर चुकी है और अब एजेंसी तीसरे चरण की जांच शुरू करेगी।
बॉलीवुड ड्रग्स नेक्सस में NCB की जांच तेज
अब तक, एजेंसी ने बॉलीवुड ड्रग कार्टेल मामले में कार्यकारी निर्माता क्षितिज प्रसाद को गिरफ्तार किया है। उनके अलावा, एजेंसी ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक सहित 19 लोगों को ड्रग्स की खरीद और वित्तपोषण के लिए एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है।
को आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बॉलीवुड ड्रग्स जांच में NCB के तीसरे चरण की जांच में और ‘बड़े और अधिक प्रभावशाली’ नामों के जल्द ही बाहर आने की संभावना है। चरण 2 में सुशांत मौत की जांच मामले में ड्रग्स एंगल से रिया पर एफआईआर दर्ज करने के बाद दीपिका, श्रद्धा, सारा और रकुल प्रीत सिंह जैसे रिया से अधिक लोकप्रिय सितारों का नाम सामने आया था। इसके बाद एक्ट्रेस की कथित चैट्स सामने आई जिसमें उन्होंने ड्रग्स को लेकर बात की थी। NCB ने इन एक्ट्रेस से पूछताछ के बाद इनके फोन जमा कर लिए हैं और उनसे सबूत जुटाने में लगी हुई है।
उन चारों ने दावा किया था कि ‘हैश कोई ड्रग नहीं है’, जबकि उनमें से दो एक्ट्रेस ने कहा कि NCB ‘बॉलीवुड की इंग्लिश’ से वाक़िफ़ नहीं है। साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि ‘NCB को ब्यूरोक्रेट और राजनेताओं की तरफ से क्षितिज प्रसाद की गिरफ्तारी को लेकर दबाव होने पर झटका लगा है।’ हालांकि, एजेंसी को भरोसा है कि हिरासत में पूछताछ के दौरान बहुत सारे नाम सामने आएंगे। साथ ही NCB ने उन दावों को भी ‘खारिज’ कर दिया जिसमें कहा जा रहा था कि ‘पूछताछ के दौरान क्षितिज के साथ गलत व्यवहार हुआ।’
राकेश अस्थाना को सौपेंगे ‘ड्रग्स डोजियर’
NCB के अधिकारी एजेंसी प्रमुख राकेश अस्थाना को ‘ड्रग डोजियर’ सौंपेंगे। सूत्रों के अनुसार, इस ड्रग डोजियर में ड्रग्स की खरीद में कथित तौर पर ‘शामिल शीर्ष बॉलीवुड सितारों’ की लिस्ट है। बॉलीवुड अभिनेताओं और ड्रग्स पैडलर्स के बीच ‘ड्रग चैट’ की एक विस्तृत रिपोर्ट भी शामिल है। वहीं KWAN टैलेंट मैनेजर करिश्मा प्रकाश, श्रुति मोदी और डिजाइनर सिमोन खंबट्टा सहित अन्य लोगों के बयान भी शामिल हैं। इसके साथ ही ड्रग डोजियर में KWAN टैलेनट मैनजमेंट एजेंसी के वित्तीय डीलिंग और स्वामित्व के साथ KWAN सदस्यों की बयान और ड्रग पेडलर्स के लिंक के बारे में भी जानकारी है।
