हाथरस पीड़िता का हाल सुन पवन जल्लाद का फूटा गुस्सा, कहा- मेरे हाथों में अभी बहुत जान है

देश में बीते कुछ दिनों से कई झंझोड़ देने वाले केस सामने आ रहे है। वही हाथरस पीड़िता के साथ हुई दरिंदगी की दस्तां पवन जल्लाद के कानों तक भी जा पहुंची है। पीड़िता की स्थिति सुन पवन जल्लाद रोष में है। हाथ की बहां को फुलाते हुए पवन कहता है कि अभी इन हाथों में बहुत ताकत है। ऊपर वाले ने चाहा तो इन चारों को भी अंजाम तक पहुंचाऊंगा। अवसर मिले तो मैं आज ही इनके लिए फंदा तैयार कर सकता हूं। परन्तु फिर भी उस युवती की मां से मेरा वादा है कि मैं इस स्थिति में हमेशा उसके साथ हूं।

वही हुए निर्भया मामले के अपराधियों को फांसी देने वाले पवन जल्लाद ने बताया, मैं जब निर्भया के अपराधियों को फांसी दे रहा था तो मुझे अहसास था कि इसे पूरा भारत देख रहा है। जो खुरापाती युवा हैं वो भी देख-सुन रहे होंगे। शायद इसे देखने के पश्चात् अब कोई और युवा ऐसे कांड को अंजाम नहीं देगा। परन्तु जब मैंने हाथरस की इस पीड़िता की मृत्यु की खबर सुनी तो अहसास हुआ कि ऐसे शख्स कभी नहीं सुधरेंगे।

वही पवन जल्लाद ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा है, निर्भया मामले को मैंने बड़ी ही बारिकी से देखा है। कैसे मामले को एक-एक पल के लिए खींचकर उसे खिंचा किया गया। अपराधियों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। परन्तु मेरा अब सरकार तथा पुलिस-प्रशासन से आग्रह है कि इस मामले को फॉर्स्ट ट्रेक कोर्ट में चलाएं। अधिक से अधिक 6 माह में उच्च न्यायालय तथा सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई पूरी कर अपराधियों को सजा दें तथा मुझे फांसी देने का अवसर दें। जिससे बुरा करने वालों को फांसी देकर मुझे राहत मिले। इसी के साथ पवन जल्लाद ने अपनी पीड़ा जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *