राजधानी में 1 लाख 70 हजार के कोकिन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार…

मुंबई से हो रही थी माल की सप्लाई… पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा

रायपुर : राजधानी रायपुर में घूम-घूमकर नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर कोतवाली पुलिस ने शिकंजा कसा है. पुलिस ने 17 ग्राम कोकिन के साथ दो आरोपियों को धर दबोचा है. जब्त नशीले पदार्थ की कीमत करीब 1 लाख 70 हजार रूपए है. मामले में पुलिस ने धारा 22 (ख) NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है.मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के नाम श्रेयांस झाबक (36) और विकास बंछोर (40) है. दोनों रायपुर के ही रहने वाले हैं, लेकिन इनका लिंक सीधे मुंबई से जुड़ा हुआ है. बताया गया कि मुंबई से ही राजधानी में कोकिन की सप्लाई होती थी. आरोपियों के पास ग्राहक का फोन आने पर ही वह नशीली पदार्थ की सप्लाई करते थे. इस बीच मुखबीर से सूचना के बाद पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा. उनके कब्जे से 1 लाख 70 हजार रूपए का 17 ग्राम कोकिन बरामद किया है. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *