बलरामपुर गैंगरेप पीड़िता का भी देर रात हुआ अंतिम संस्कार, दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में बलरामपुर गैंगरेप पीड़िता का भी देर रात भारी सुरक्षाबलों की तैनाती के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद भारी पुलिस फोर्स की सुरक्षा के बीच गैंसडी में पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

कॉलेज में एडमिशन फीस जमा करने के बाद लौट रही छात्रा के साथ मंगलवार को गैंगरेप की घटना हुई थी। परिजनों का आरोप है कि छात्रा को अगवा करने के बाद गैंगरेप किया गया। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार की शाम जब वह समय पर घर नहीं पहुंची तब उसके माता पिता ने उसकी तलाश शुरू की।

पुलिस ने कहा कि लड़की के माता- पिता ने बताया कि लड़की बाद में एक ऑटो रिक्शा से घर पहुंची। वर्मा ने कहा कि लड़की की हालत गंभीर थी और उसके माता पिता उसे अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में लड़की की मौत हो गई।

उन्होंने ने कहा कि अस्पताल से मामले की सूचना पुलिस को मिलने के बाद माता- पिता ने आरोप लगाया कि लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शाहिद और साहिल नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बलरामपुर पुलिस के मुताबिक , दोस्ती के बहाने लड़की को बुलाकर उससे रेप करने के आरोपी  गैंसड़ी निवासी शाहिद और साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की मानें को रेप की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों ने पहले लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। फिर बाद में एक रिक्शे पर बैठाकर उसे घर भेज दिया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों  को गिरफ़्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *