सेक्स रैकेट का भंडाफोड़…..संदिग्ध अवस्था में एक मकान के अंदर मिले महिला,पुरुष

ग्वालियर। जिले के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आनंद नगर के छापामार कार्रवाई कर रैकेट सेंटर से 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 2 महिला, दो पुरुष शामिल है। बाकी लोग पुलिस की रेड के बाद भाग निकले।

पुलिस के मुताबिक लगभग 2 महीने से आनंद नगर में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिल रही थी। लेकिन लगातार जब भी पुलिस ने दबिश दी तो। यह लोग फरार जो जाते थे। आज पुख्ता सूचना पर पुलिस ने वहां दबिश दी है।

जिसके बाद मौके से दो पुरुष और 2 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उनके नेटवर्क को पता लगाने की कोशिश कर रही है। जिससे पूरे रैकेट से पर्दा उठ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *