अगर कोई काम हो तो जल्द निपटा लें, अक्टूबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए

अक्टूबर माह में कई त्यौहार आनेवाले हैं, जिसके कारण बैंक के साथ कई शासकीय कार्यालय भी बंद होते हैं. आपको बता दें कि अक्टूबर महीने में 15 दिन बैंक बंद (Bank Holiday) रहेंगे. ऐसे में अगर आपको बैंक से संबंधित कोई भी काम हो,जिसे  बैंक ब्रांच में जाकर निपटाना हो, तो जल्दी निपटा लें. इस बीच जब भी आप किसी का से बैंक जाएं तो आपको जरूर जान लेना चाहिए कि उस दिन बैंक की छुट्टी तो नहीं.

आरबीआई (RBI) के दिशा-निर्देशों के अनुसार देश में कार्यरत बैंक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, साथ ही अक्टूबर में कुछ अतिरिक्त छुट्टियां भी हैं और कुछ क्षेत्रीय त्यौहार भी हैं. इन त्योहारों पर देश के कुछ राज्यों में बैंकों की छुट्टियां होंगी

02 अक्टूबर – महात्मा गांधी जयंती होने के कारण देश भर में बैंकों की छुट्टियां रहेगी.
04 अक्टूबर – रविवार होने की वजह से बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
10 अक्टूबर – महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से अवकाश रहेगा.

11 अक्टूबर – रविवार होने के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे.
17 अक्टूबर – कटि बिहु / मेरा चौरन हौबा ऑफ लैनिंगथौ सनामाही की वजह से असम और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे.
18 अक्टूबर – रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
23 अक्टूबर – दुर्गा महा सप्तमी है, इस दिन त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और मेघालय में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
24 अक्टूबर – दुर्गा महाष्टमी के दिन त्रिपुरा, असम, तेलंगाना, इम्फाल, जम्मू, कोच्चि, पश्चिम बंगाल, बिहार और केरल में बैंक बंद रहेंगे. लेकिन इस दिन चौथे शनिवार की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
25 अक्टूबर – रविवार की वजह से देश भर में बैंक बंद रहेंगे.
26 अक्टूबर – विजयादशमी होने के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *