जगदलपुर. माओवादी कमांडर डीवीसीएम दिनेश मोड़ीयम के निर्देश को नहीं मानना अधीनस्थ डीवीसी कमाण्डर को महंगा पड़ गया। दिनेश के निर्देश पर स्थानीय माओवादी द्वारा विज्जा मोडि़यम उर्फ बदरू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लगातार ग्रामीणों की हत्या के चलते नक्सल संगठन में दरार की खबर आ रही है, कुछ ग्रामीणों की हत्या का विरोध कर रहे हैं तो कुछ टेरर के लिए ग्रामीणों की हत्या का समर्थन कर रहे हैं। इसी विरोध के चलते 8 लाख के इनामी नक्सली कमाण्डर को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा इस सबंधं में रेंज आईजी सुंदरराज पी ने हरिभूमि से चर्चा में बताया कि आतंक के सहारे चलने वाले माओवादी संगठन का खात्मा शुरू हो चुका है। बीजापुर जिले में ग्रामीणों की हत्या को लेकर माओवादी संगठन में फूट के चलते 1 अक्टूबर को ग्राम चितावर के जंगल में गंगालूर एरिया कमेटी के सचिव (डीवीसीएम) दिनेश मोडियम निवासी पेद्दाकोरमा थाना बीजापुर और गंगालूर एरिया कमेटी के कमाण्डर (डीवीसी) मोडियम विज्जा निवासी मनकेली के बीच विवाद हो गया था। माओवादी कमांडर दिनेश मोड़ीयम के निर्देश को मानने से इंकार करने पर उनके अधीनस्थ स्थानीय माओवादी द्वारा गोली मारकर हत्या करने की जानकारी सामने आ रही है ।
शुरू हुई वर्चस्व की लड़ाई, नक्सल संगठन में दरार…8 लाख के इनामी कमांडर को उतारा मौत के घाट
